प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है दीपिका पादुकोण की वेबसाइट !

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी वेबसाइट लॉन्च कर के प्रशंसकों को नायाब तोहफा दिया और यह तोहफा सभी को बखूबी पसंद भी आ रहा है. वेबसाइट के डिज़ाइन से ले कर उसमें मौजूद हर कंटेंट काफ़ी शानदार और दीपिका की ही तरह लाजवाब है.

दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) न सिर्फ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर राज करती हैं, बल्कि वह अपने फैंस (Fans) के दिलों की भी क्वीन है. बॉलीवुड क्वीन (Queen Of Bollywood) अपने प्रशंसकों का दिल जीतना बखूबी जानती हैं और एक बार फिर दीपिका ने अपने फैंस का जीत लिया है, लेकिन इस बार अपने शानदार अभिनय से नहीं, बल्कि अपनी वेबसाइट (website) के जरिए. जिसे प्रशंसकों सहित बॉलीवुड द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है.

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी वेबसाइट लॉन्च कर के प्रशंसकों को नायाब तोहफा दिया और यह तोहफा सभी को बखूबी पसंद भी आ रहा है. वेबसाइट के डिज़ाइन से ले कर उसमें मौजूद हर कंटेंट काफ़ी शानदार और दीपिका की ही तरह लाजवाब है. इस वेबसाइट का मकसद अपने फैंस से सीधा जुड़ने का जरिया बनाना है.

दीपिका की इस वेबसाइट में दर्शकों को अभिनेत्री के जीवन और कैरियर से जुड़े कई पहलू से रूबरू करवाया जाएगा है, साथ ही उपलब्धियों से ले कर अब तक हासिल किए गए अवार्ड्स की भी जानकारी यहाँ उपलब्ध होगी. यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया यह नायाब तोहफा

इस वेबसाइट में "लिव लव लाफ" के प्रति समर्पित सेक्शन भी शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से वह मानसिक स्वास्थ्य के कारणों का हल निकालते हुए नज़र आएगी.  दीपिका पादुकोण कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली पहली अभिनेत्री का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है.

दीपिका बॉलीवुड की सबसे योग्य कलाकार में से एक हैं और फिल्म में अपने प्रदर्शन के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं. दीपिका के प्रशंसकों की संख्या भी अनगिनत है, जिसकी गवाही उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ साफ़ देखी जा सकती है. ट्विटर पर एशिया की सबसे अधिक फॉलो की जानी महिला का ताज भी दीपिका के नाम है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट