बॉलीवुड

सोनू सूद के फैन ने हाथ काटकर लिखा उनका नाम, नाराज एक्टर ने कहा- दिल तोड़ दिया

दरअसल एक फैन ने सोनू सूद का नाम अपने हाथ पर काटकर लिखा. जिसके बाद उन्होंने एक्टर से मदद की अपील की.

सोनू सूद के फैन ने हाथ काटकर लिखा उनका नाम, नाराज एक्टर ने कहा- दिल तोड़ दिया
सोनू सूद (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना (Corona) के चलते फंसे हुए तमाम लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं. सोनू सूद की ये दरियादिली लोगों को बेहद पसंद आ रही है. जबकि उनसे मदद मांगने का सिलसिला अभी भी जारी है. लोग अपने गांव वापस जाने के लिए सोनू सूद से अपील कर रहें हैं तो वहीं सोनू भी उनके जल्द से जल्द घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं. ऐसे में अब सोनू सूद के एक फैन ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर ये एक्टर बेहद ही नाराज हो उठा है. जिसके बाद सोनू ने उसे लंबा पोस्ट लिखकर दोबारा ऐसा ना करने की सलाह दी है.

दरअसल एक फैन ने सोनू सूद का नाम अपने हाथ पर काटकर लिखा. जिसके बाद उन्होंने एक्टर से मदद की अपील की. जिसके जवाब में सोनू सूद ने ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि आप ऐसा मत कीजिए. ये मेरा दिल तोड़ता है. मुझे पता है कि आप सभी मुझसे प्यार करते हैं. लेकिन ऐसे कदम मुझे दुख देते हैं. आप चाहे तो मैं आप से मिल सकता हूं, लेकिन सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई भी ऐसा ना करें. प्लीज. यह भी पढ़े: चीनी सेना के साथ झड़प में कर्नल संतोष बाबू संग 2 सैनिक हुए शहीद, सोनू सूद ने कहा- आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे

सोनू सूद का ट्वीट (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि सोनू सूद ने जब से लोगों की मदद करनी शुरू की है लोग उन्हें अपना भगवान और मसीहा तक बुला रहे हैं. तो वहीं सोनू भी अपने फैंस से मिल रहे इस प्यार को पाकर बेहद ही उत्साहित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).