मनोरंजन

Exclusive: क्या रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर के बीच चल रही है अनबन?

बॉलीवुड के इशकजादे अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया अपना 33 बर्थडे. जिसकी अर्जुन कपूर ने अपने घर रखी थी शानदार पार्टी.

Exclusive: क्या रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर के बीच चल रही है अनबन?
ranbir Kapoor, Arjun kapoor (Photo Credits: Twitter@RanbirKapoorUniverse)

बॉलीवुड के इशकजादे अर्जुन कपूर ने मंगलवार को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अर्जुन कपूर ने इस अवसर पर अपने घर पर शानदार पार्टी रखी थी. पहले अर्जुन ने अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और उसे जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर और भी स्पेशल बनाया. दूसरे दिन अर्जुन ने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी. इस जश्न में अर्जुन के करीबी दोस्त शामिल हुए. सिंबा की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण रणवीर सिंह इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन वरुण धवन यहां अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे. सिंगर बादशाह ने भी पार्टी में शिरकत की. इनके अलावा मोहित मारवाह, जाह्नवी कपूर और सिकंदर खेर भी

अर्जुन का जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए उनके घर पहुंचे लेकिन इस पार्टी में अर्जुन कपूर के दोस्त रणबीर कपूर नहीं आए. मुंबई में होने के बावजूद भी रणबीर कपूर ने अर्जुन की बर्थडे पार्टी अवॉयड की .

पिछले साल दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के पार्टी में होने के बावजूद रणबीर कपूर ने अर्जुन के बर्थडे को खास बनाया था. इस साल न ही रणबीर खुद आए बल्कि अर्जुन की कोस्टार रह चुकी रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी इस पार्टी को अवॉयड किया. वैसे आलिया ने अर्जुन को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामना दी थी लेकिन पार्टी मे नहीं आने की वजह कहीं रणबीर कपूर तो नहीं ?

आपको बता दें कि इन दोनों सुपरस्टार्स ने वैसे आइफा में रेखा जी के साथ स्टेज शेयर किया था लेकिन इनका इग्नोर गेम वहां भी दिखाई दिया था.

अब इनकी इस अनबन की वजह का तो पता नहीं लेकिन क्या इनकी यह नाराजगी बचपन की दोस्ती बिगाड़ेगी ?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).