अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इस खिलाड़ी को कहा था 'गोरिल्ला', मांगी माफी
भारतीय अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने नाइजीरिया के फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने को लेकर माफी मांगी है. इस मामले में सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी. ईशा ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर व्हाट्सएप चैट का एक स्नैपशॉट साझा किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही थी.
भारतीय अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने नाइजीरिया के फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने को लेकर माफी मांगी है. इस मामले में सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी. ईशा ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर व्हाट्सएप चैट का एक स्नैपशॉट साझा किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही थी. इस चैट में एलेक्जेंडर इवोबी की उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की गई थी.
चैट में ईशा के मित्रों ने इवोबी को 'गोरिल्ला' बताया और कहा कि उनके लिए क्रमिक विकास (इवोलूशन) रुक गया है. इस पर ईशा उत्तर देती हैं, "हाहा..मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया." इसके बाद कई प्रशंसकों ने ईशा की 'गैरजानकारी' के लिए आलोचना की जिसका शिकार होने का वह खुद भी दावा कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बयान को ईशा गुप्ता ने बताया गलत, एक्ट्रेस ने दिया यह बड़ा बयान
इसके बाद ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए कहा, "दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है. एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया. मुझे माफ करें दोस्तों. इस मूर्खता को माफ कर दें." ईशा ने कहा कि उन्हें यह महसूस नहीं हुआ था कि यह बातचीत नस्लभेदी प्रतीत हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

