Confirmed: इस बड़ी फिल्म में नजर आएगी जैकलीन फर्नांडिज-सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी, करण जौहर ने की रिलीज डेट की घोषणा
करण जौहर की ये फिल्म को लेकर बीते काफी समय से अटकलें सामने आ रहीं थी जिसके बाद अब इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है
करण जौहर (Karan Johar) की हालिया रिलीज 'सिम्बा' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया कमाई कर रही है. इसी बीच अब उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी गई है. करण जौहर अपने दर्शकों के लिए फिल्म 'ड्राइव' (Drive) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) लीड रोल में नजर आएंगे. आज करण ने इस फिल्म की रिलीज डेट कोई घोषणा करते हुए बताया कि ये फिल्म 28 जून, 2019 में रिलीज हो रही है."
करण ने फिल्म का एक टीजर वीडियो शेयर करके लिखा, "हो जाइए तैयार इस रेस के लिए. 28 जून, 2019 को मिलते हैं सिनेमाघर में."
On your marks, get set & race. See you in cinemas for a pulsating ride on 28th June, 2019 . #DRIVE@apoorvamehta18 @Tarunmansukhani @itsSSR @Asli_Jacqueline @DharmaMovies @foxstarhindi pic.twitter.com/jN2uYeWpky
— Karan Johar (@karanjohar) January 3, 2019
करण द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो को देखकर लगता है कि ये फिल्म थ्रिल से भरी होगी जो दर्शकों को रोमांचित भी कर देगी. इसी के साथ फिल्म में सुशांत और जैकलीन की शानदार जोड़ी इसमें चार चांद लगा देगी.
आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी समय पहले ही घोषणा कर दी गई थी लेकिन इसकी रिलीज में कई सारी अटकलें सामने आई जिसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि ये फिल्म अब कोल्ड स्टोरेज में रख दी गई है.
अब नए साल की शुरुआत के साथ ही करण ने अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और इसका निर्माण करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

