Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Announce Pregnancy: दिव्यंका त्रिपाठी ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, शादी के 10 साल बाद घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खबर का खुलासा तब हुआ जब विवेक दहिया एक इवेंट में पहुंचे और वहां लोगों ने दिव्यंका के लंबे समय से पब्लिक में नजर न आने को लेकर सवाल पूछे. वहीं से इस खबर की चर्चा शुरू हुई. दिव्यंका और विवेक के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. टीवी इंडस्ट्री का यह पावर कपल अब जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा है.

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Announce Pregnancy: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है और कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि बेबी जून 2026 में जन्म ले सकता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विक्की लालवानी की रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यंका ने खुद इस खुशखबरी को कन्फर्म किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह और विवेक दहिया इस नए सफर को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं. दिव्यंका ने कहा, “बेबी जून के मिड में आने वाला है. हम दोनों यही चाहते थे और अब हम खुद को बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं. हमारे पैरेंट्स भी इस खबर से बेहद खुश हैं.” यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi Pregnancy: दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी? शादी के 10 साल बाद मां बनने की खबरों से चर्चा में एक्ट्रेस

दिव्यंका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ गर्भावस्था की पुष्टि की - पोस्ट देखें:

दिव्यंका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी और अब करीब 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लगभग 6 महीने तक मीडिया से छुपाकर रखा. उन्होंने कहा कि वह ज्यादा बाहर नहीं निकलीं, जिसकी वजह से यह खबर सामने नहीं आई.

दिव्यंका ने यह भी साफ किया कि उन्हें बच्चे के जेंडर को लेकर कोई पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अभी से यह चर्चा शुरू हो गई है कि बेटा होगा या बेटी, और यह सब उनके लिए काफी मजेदार है. साथ ही उन्होंने बताया कि डिलीवरी मुंबई में ही होगी और अभी तक बच्चे के नाम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खबर का खुलासा तब हुआ जब विवेक दहिया एक इवेंट में पहुंचे और वहां लोगों ने दिव्यंका के लंबे समय से पब्लिक में नजर न आने को लेकर सवाल पूछे. वहीं से इस खबर की चर्चा शुरू हुई. दिव्यंका और विवेक के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. टीवी इंडस्ट्री का यह पावर कपल अब जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा है.

Share Now

\