निर्देशक सुकुमार ने 'आर्य 3' के लिए अल्लू अर्जुन की जगह विजय देवरकोंडा को साइन किया
प्रमुख तेलुगु निर्देशक सुकुमार, जो वर्तमान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा' में व्यस्त हैं, उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के स्थान पर विजय देवरकोंडा को साइन किया है.
हैदराबाद, 20 अक्टूबर : प्रमुख तेलुगु निर्देशक सुकुमार, जो वर्तमान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा' में व्यस्त हैं, उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के स्थान पर विजय देवरकोंडा को साइन किया है. नवीनतम रिपोटरें के अनुसार, 'पुष्पा' काम खत्म होते ही सुकुमार अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी करेंगे. सुकुमार अपनी आगामी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन कार्य को शुरू करने वाले हैं.
'आर्य' और 'आर्य 2' दोनों में तेलुगु के 'आइकन स्टार' अल्लू अर्जुन हीरो थे. इसलिए, जैसे ही 'आर्य 3' के बारे में रिपोर्ट्स सामने आईं, सभी को उम्मीद थी कि यह अल्लू अर्जुन स्टारर होगी. लेकिन, ऐसा लगता है कि सुकुमार 'अर्जुन रेड्डी' के अभिनेता विजय देवरकोंडा को 'आर्य 3' में नायक के रूप में लेने के इच्छुक हैं. सुकुमार पहले ही विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर चुके हैं, जिसे फाल्कन क्रिएशंस के बैनर तले बैंकरोल किया जाना है. जैसा कि खबरें आ रही हैं कि विजय देवरकोंडा और सुकुमार 'आर्य 3' के लिए साथ काम करेंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है. यह भी पढ़ें : Monalisa Hot Photos: साड़ी पहन एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाया कमाल, कैमरे के सामने दिए ऐसे पोज
अल्लू अर्जुन और सुकुमार जिन्होंने तेलुगु में दो सबसे बड़ी हिट- 'आर्य' और 'आर्य 2' दी, अपनी तीसरी फिल्म 'पुष्पा' के लिए एक साथ आए हैं. 'पुष्पा', 17 दिसंबर को रिलीज होनी है. दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' के लिए जल्द ही स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हैं. पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय की हिरोइन अनन्या पांडे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

