'बिग बॉस 12' की विनर बनी दीपिका कक्कड़, सलमान खान ने थमाई विनिंग ट्रॉफी
सलमान खान ने अपने चर्चित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 के विनर की घोषणा कर दी है
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) ने 'बिग बॉस सीजन 12' (Boss Season 12) का खिताब अपने नाम कर लिया है. सलमान खान (Salman Khan)ने आज शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में इसके विनर की घोषणा कर दी है. दीपिका ने 'बिग बॉस 12 विनर' (bigg boss 12 winner) का टाइटल जीतकर अपने फैमिली मेंबर्स ही नहीं बल्कि ओने सभी फैंस का दिल जीत लिया है. जैसे ही सलमान ने विजेता कोई घोषणा की दीपिका का रिएक्शन देखने लायक था. मानों उन्हें सलमान की बात पर यकीन ही नहीं हुआ.
दीपिका कक्कड़ के विनर की घोषणा के साथ ही आज ये शो भी अपने अंत तक पहुंच गया. पूरे 3 महीने तक चलने वाले इस शो में दर्शकों ने ड्रामा, फाइट, विवाद और इमोशन इन सभी तरह के एलेमेंट्स को देखा.
बात करें दीपिका तो पहले दिन ही उन्होंने इस शो पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया. यहां भले ही सभी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी नहीं बनी लेकिन समय-समय पर उनपर आरोप लगते आए कि वो श्रीसंत की तरफदारी करती हैं. दीपिका ने शो पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतते हुए इसके फिनाले तक अपनी जगह कायम रखी.
शो पर दीपिका को एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया. अब उनकी जीत से उनके चाहनेवाले और फैंस बेहद खुश हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

