Coronavirus: दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत गंभीर, सायरा बानो ने लोगों से दुआ करने की अपील की
अपनी बातचीत में सायरा बानो ने बताया कि दिलीप साहब के दोनों भाई उनके घर में नहीं रहते थे. मैं इसलिए बता रही हूं कि लोग दिलीप साहब के स्वास्थ को लेकर फोन करने लगे थे. ऐसे में साफ़ करना चाहूंगी कि हम अलग रहते हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहें हैं. इस महामारी के संक्रमण की चपेट में अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के दोनों छोटे भाई एहसान और असलम खान भी आ गए थे. जिसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल (Lilawati Hospital) में भर्ती कराया गया था. लेकिन असलम खान का निधन हो गया. जबकि एहसान खान की हालत अब भी क्रिटिकल बनी हुई हैं. ऐसे में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने अब लोगों से एहसान के लिए दुआ मांगने के लिए कहा है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए सायरा बानो करते कहा कि कोरोना के चलते असलम का निधन हो गया. अल्लाह उनके रूह को सुकून दे. तो एहसान की हालत नाजुक बनी हुई है. वो ICU में हैं. सभी लोग उनके लिए दुआ करें. उम्मीद है कि वो जल्द ठीक होकर वापस लौट आयेंगे. इसके साथ ही अपनी बातचीत में उन्होंने बताया कि दिलीप साहब के दोनों भाई उनके घर में नहीं रहते थे. मैं इसलिए बता रही हूं कि लोग दिलीप साहब के स्वास्थ को लेकर फोन करने लगे थे. ऐसे में साफ़ करना चाहूंगी कि हम अलग रहते हैं. मैं खुद 5 महीने से घर के बाहर नहीं निकली हूं.
आपको बता दे कि 23 अगस्त को सायरा बानो अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. सायरा बानी जब 22 साल की थी तब उन्होंने 44 साल के दिलीप कुमार संग शादी रचा ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

