11 साल की रिलेशनशिप के बाद एक्ट्रेस दिया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा आपसी सहमित से हुए अलग
दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति साहिल संघा के साथ अलग होने की जानकारी दी. जहां उन्होंने बताया कि दोनों आपसी सहमती से अलग हो रहे हैं और भविष्य में इस मुद्दे पर कभी कोई बात नहीं करेंगे
फिल्म रहना है तेरे दिल में (Rehna Hai Tere Dil Mein) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) भले ही कोई बड़ी हिट ना दे पाई हो. लेकिन अपने सोशल वर्क (Social Work) को लेकर वो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब दिया मिर्जा ने खुद से जुड़ी एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर का ऐलान किया है. दिया मिर्जा ने बताया है कि 11 साल पुराने रिश्ते (Relationship) को खत्म कर अब वो और उनके पति साहिल संघा (Sahil Sangha) एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं. दोनों ने ये फैसला आपसी सहमित से लिया है. दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करके सभी को इस बारे में बताया है.
दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि “शादी के 11 साल साथ रहने के बाद अब हमने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है. हम आगे भी दोस्त रहेंगे और भविष्य में एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान रखेंगे. अब हमारे रास्ते भले अलग हो रहे हो लेकिन हमने जैसा बांड शेयर किया है उसके लिए आभारी रहेंगे. हम अपने परिवार और दोस्तों के प्यार के भी शुक्रगुजार है. इस बारे में हम आगे कोई बात नहीं करेंगे.”
View this post on Instagram
आपको बता दे कि दिया मिर्जा और साहिल संघा एक लंबे समय बिजनेस पार्टनर रहे थे. जिसके बाद दोनों ने साल 2014 में शादी रचा ली थी. दिया और साहिल ने आर्य समाज में शादी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

