बॉलीवुड

Dhadak Week 1 Collection: ईशान-जाह्नवी को मिल रहा है दर्शकों से प्यार, लेकिन दूर है 50 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ‘धड़क’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में इतने करोड़ की कमाई की है

Dhadak Week 1 Collection: ईशान-जाह्नवी को मिल रहा है दर्शकों से प्यार, लेकिन दूर है 50 करोड़ का आंकड़ा
धड़क फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर शुक्रवार को 8.71 करोड़ कमाए तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11.04 करोड़ बटोरे हैं. वीकेंड्स पर रविवार की फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और फिल्म ने 13.92 करोड़ कमाए हैं. अब कुलमिलाकर फिल्म की इनकम 33.67 करोड़ है.

इस जानकारी को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

इस फिल्म को समीक्षकों से मिलाजुला प्रतिसाद मिला है. हालांकि ये फिल्म ‘सैराट’ की तरह दर्शक और क्रिटिक्स का दिल नहीं जीत पाई है लेकिन फिल्म में जाह्नवी और ईशान के काम को काफी हद तक सराहा गया है.

Meanwhile behind the scenes....

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बात करें इसके कलेक्शन की तो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म होने के नाते इससे और भी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी. इसी के साथ जाह्नवी और ईशान ने देश के कोने-कोने में जाकर इस फिल्म का प्रचार किया. बावजूद इसके ये फिल्म उम्मीद जितनी अच्छी कमाई करने में नाकामयाब रही है.

bit.ly/DhadakTitleTrack

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).