बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण की खास दोस्त ने खोली उनकी पोल, बताया होटल से उनके लिए ये सामान चुराती थी एक्ट्रेस

यारों की यार है दीपिका पादुकोण के बारे में उनकी खास दोस्त स्नेहा रामचंदर ने फ्रेंडशिप डे से पहले एक ऐसी बात बताई जिसे जानकार हैरान रह जाएंगे आप.

दीपिका पादुकोण की खास दोस्त ने खोली उनकी पोल, बताया होटल से उनके लिए ये सामान चुराती थी एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण (Photo Credits : Instagram)

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे (International Friendship Day) आने को है ऐसे में हर कोई अपने खास दोस्त को तरह-तरह से विश कर रहा है. पुरानी बातों को याद कर मुस्कुरा रहा है. ऐसे में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को खास दोस्त स्नेहा रामचंदर (Sneha Ramchander) ने भी दीपिका के लिए एक स्पेशल नोट (Special Note) लिखा है जिसमें उन्होंने दीपिका के बारे में कई ऐसी बातें बातें बताई है जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाए. स्नेहा ने बताया कि दीपिका उनके लिए होटल से एक चीज चुरा लेती थी.

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे से पहले स्नेहा ने दीपिका पादुकोण के लिए लिखा कि वो एक ऐसी इंसान है जिससे आप घंटों बात कर सकते हो. उनकी आंखों में आपको खुद के दयाभाव दिखाई देगा. आपके लिए फ़िक्र दिखाई देगी. आपकी खुशी के लिए चोरी करेगी, मेरा मतलब जब वह ट्रैवल करेगी तो होटल से आपके पसंदीदा शैम्पू की बोतलें कलेक्ट करेगी, क्योंकि उसे पता है आप उनसे प्यार करते हैं. मैं खुशनसीब हूं कि आप मेरे साथ हो.

Image Credit: Deepika Padukone Website Screen Grab

वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वो कपिल देव बने रणवीर सिंह की पत्नी के रूप में नजर आएंगी. इससे पहले दीपिका ने फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी की हैं. ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी हैं. जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).