बॉलीवुड

शाही शादी को लेकर दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान, कहा-मेरे पास बहुत पैसे हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में ग्रैंड वेडिंग के बाद भारत लौटकर तीन रिसेप्शन पार्टी रखी थी

शाही शादी को लेकर दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान, कहा-मेरे पास बहुत पैसे हैं
(Photo Credits: Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इटली  (Italy) के कोमो लेक (Lake Como) स्थित खूबसूरत लोकेशन पर बेहद ग्रैंड तरीके से शादी की. शादी के बाद इस बॉलीवुड कपल ने भारत लौटकर ३ अलग-अलग रिसेप्शन पार्टीज रखी. ये पार्टी दीपिका के होमटाउन बैंगलोर और इसके बाद मुंबई में रखी गई. पार्टी में न सिर्फ दीपिका और रणवीर के परिवार वाले बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से उनके सभी करीबी दोस्त और वरिष्ट कलाकार नजर आए. इसी के साथ इस मीडिया संस्थानों से भी कई पत्रकार नजर आए.

रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टीज की कई सारी फोटोज भी इंटरनेट पर सामने आई. फोटोज को देखने के बाद फैंस इस बात पर हैरान रह गए कि आखिर दीपवीर (Deepveer) इतनी सारी अलग-अलग पार्टीज क्यों रख रहे हैं? इसी के साथ ट्विटर पर लोगों ने इनकी शाही शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की.

हाल ही में एक चैट शो पर जब दीपिका से उनकी ग्रैंड वेडिंग को लेकर बात की गई तो उन्होंने कैंडिड मूड में कहा, "क्योंकि मेरे पास बहुत पैसे हैं."

दीपिका ने अपने मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. आपको बता दें कि शादी के बाद दीपिका का मुंबई स्थित रणवीर सिंह के घर पर बेहद खूबसूरत तरीके से स्वागत किया गया.

शादी के बाद अब ये कपल एक बार फिर अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुट गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).