मानुषी छिल्लर और रणवीर सिंह के इस वीडियो को देखकर दीपिका को आ सकता है गुस्सा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की खबरों की वजह से आजकल सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अगर दीपिका इस वीडियो को देखेंगी तो शायद उन्हें गुस्सा आ सकता है क्योंकि इस वीडियो में मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की खबरों की वजह से आजकल सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अगर दीपिका इस वीडियो को देखेंगी तो शायद उन्हें गुस्सा आ सकता है क्योंकि इस वीडियो में मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं और रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी प्रभावित करने वाली है. दरअसल, यह एक ऐड शूट का वीडियो है जिसे मानुषी छिल्लर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
मानुषी ने लिखा कि, "आपको जो अच्छा लगता है वो पहनिएं क्योंकि फैशन से आप खुद को एक्सप्रेस कर सकते हैं. इस एक्सप्रेशन को क्लब फैक्ट्री नामक ऐप पर मेरे और रणवीर सिंह के साथ ढूंढे."
आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर ने पिछले साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. उसके बाद वह डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में भी नजर आई थी .मानुषी यह खिताब हासिल करने वाली छठी भारतीय महिला बनी थी. रणवीर सिंह की बात करें तो उन्हें इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में देखा गया था. जल्द ही उनको जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

