करण जौहर के चैट शो पर दीपिका-आलिया खोलेंगे कई बड़े राज, रणवीर-अक्षय की जोड़ी भी मचाएगी धमाल
करण जौहर ने अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. हाल ही में बताया गया था कि इस शो पर सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी. बाद में जाह्नवी कपूर ने भी इस शो के लिए भाई अर्जुन कपूर के साथ शूट किया. अब खबर आई है कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी एक साथ इस शो के लिए शूट किया. दीपिका और आलिया शो पर करण के कई मजेदार सवालों का खुलकर जवाब देती नजर आएंगी.
सोशल मीडिया पर करण ने कुछ फोटोज पोस्ट की है जिसे देखकर पता चलता है कि यहां ये सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया.
View this post on Instagram
Season opener!!!!!!! #girlpower all the way!!! @deepikapadukone @aliaabhatt ☕️☕️☕️☕️☕️
इसी के साथ दीपिका और आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस शो के सेट से कुछ शानदार फोटोज पोस्ट की.
View this post on Instagram
एक तरफ जहां दीपिका और आलिया की जोड़ी ने इस शो पर करण के साथ कैंडिड टाइम स्पेंड किया वहीं रणवीर सिंह ने भी अक्षय कुमार के साथ इस शो के लिए शूट किया.
वैसे तो करण अपने सवालों से अपने गेस्ट्स से अक्सर कई राज उगलवा लेते हैं. लेकिन यहां रणवीर की एनर्जी और अक्षय की स्मार्टनेस उनपर भारी भी पड़ सकती है. जब कॉफी काउच पर रणवीर और अक्षय जैसे गेस्ट्स हो तो किसी भी प्रेजेंटर के लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं होगा.
अब सभी को उस पल का इंतजार है जब ये शो के ऑन एयर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

