मनोरंजन

दीपक कलाल की सरेआम पिटाई, वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए YouTube के पास जाएगी पुलिस

सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब वीडियो की वजह से चर्चा में रहने वाले दीपक कलाल की सरेआम पिटाई का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.

दीपक कलाल की सरेआम पिटाई, वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए YouTube के पास जाएगी पुलिस
दीपक कलाल की हुई सरेआम पिटाई (Photo Credit- Youtube)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब वीडियो की वजह से चर्चा में रहने वाले दीपक कलाल की सरेआम पिटाई का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है. हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) से शादी करने का ड्रामा करने वाले दीपक कलाल (Deepak Kalal) की जमकर धुनाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसकी सत्यता का पता लगाने के लिए पुलिस यूटूब के पास जाएगी.

गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, "हमें इस मामले में कलाल से कोई शिकायत नहीं मिली है. तथ्यों को जांचने के लिए हम टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बयान लेंगे और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखेंगे.” उन्होंने आगे बताया कि "पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए यूटूब से भी संपर्क करेगी."

यह भी पढ़ें:  जमकर पीटे गए राखी सावंत से शादी का ड्रामा करने वाले दीपक कलाल, वायरल हुआ वीडियो

यह घटना मंगलवार रात को दिल्ली-गुड़गांव टोल प्लाजा के पास की है. एक अंजान शख्स ने सड़क पर दीपक कलाल पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. पीटने वाले व्यक्ति ने कहा कि कलाल की आपत्तिजनक वीडियोस का बच्चो पर गलत असर पड़ रहा है. इसलिए वह दीपक कलाल को मार रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में दीपक हाथ जोड़कर कह रहे है कि वे कभी इंटरनेट पर आपत्त‍िजनक चीजे नहीं डालेंगे. यूट्यूब पर मौजूद वीडियो में दीपक कह रहे हैं “मैं आप लोगों को यह बता रहा हूं कि मैंने सोशल मीडिया पर जितनी भी बकवास की है, प्लीज आप उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए. मैं कभी भी ऐसी हरकत नहीं करूंगा. ये सर जो हैं, उन्होंने मुझे समझा दिया है. मैं इसका पालन करूंगा. मैं वचन देता हूं कि मैं कभी भी जिंदगी में ऐसी कोई हरकत नहीं करूंगा, जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे.”

आपको बता दें कि दीपक कलाल वही इंसान है जिससे ड्रामा क्वीन राखी सावंत की शादी की अफवाह उड़ी थी. जिसकी वजह से राखी और दीपक दोनों सुर्खियों में आ गए थे. हालांकि शादी नहीं हुई और राखी ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए दीपक कलाल को जिम्मेदार ठहराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).