बॉलीवुड

Dabangg 3 Official Trailer: 'दबंग 3' के साथ लौट आया चुलबुल पांडे, देखें सलमान खान की फिल्म ये धमाकेदार ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का शानदार ट्रेलर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान ने इसे फिल्म की पूरी कास्ट और मीडिया की मौजूद में लॉन्च किया. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद धमाकेदार है और इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं.

Dabangg 3 Official Trailer: 'दबंग 3' के साथ लौट आया चुलबुल पांडे, देखें सलमान खान की फिल्म ये धमाकेदार ट्रेलर
दबंग 3 ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Dabangg 3 Official Trailer Video: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का शानदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाहर भी सलमान की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली है. 2012 में 'दबंग 2' (Dabangg 2) रिलीज की गई थी और अब 7 साल बाद चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) बने सलमान एक बार फिर अपनी कहानी को एक नए अंदाज में लेकर आ गए हैं.

सलमान ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, " अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर दबंग 3 का ये 3 मिनट का ट्रेलर जरूर देखें."

इस बार फिल्म में सलमान के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) डेब्यू करने जा रही हैं. इसी के साथ फिल्म में अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी नजर आएंगी.

इन सबके अलावा फिल्म में सोनू सूद (Sonu Sood) की जगह इस बार साउथ के मशहूर एक्टर सुदीप किच्चा (Sudeep Kiccha) नेगेटिव रोल में दिखेंगे.

सलमान खान ने आज मुंबई में 'दबंग 3' ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शानदार एंट्री की. ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में सलमान का स्टाइलिश अंदाज देखें को मिला. वहीं उनके साथ मौजूद सई मांजरेकर भी काफी सुंदर लग रहीं थी.

इस फिल्म को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है और इसे सलमान खान ने भाई अरबाज खान और निखिल द्विवेदी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी ने संगीत दिया है. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).