बॉलीवुड

फिल्म साहो की रिलीज डेट खिसकी, अब अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम संग बॉक्स ऑफिस पर नहीं टकराएंगे प्रभास

पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि साहो के मेकर्स इसकी रिलीज डेट को पीछे कर सकते हैं. ऐसे में अब मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालते हुए इसकी रिलीज को पीछे खिसका दिया है.

फिल्म साहो की रिलीज डेट खिसकी, अब अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम संग बॉक्स ऑफिस पर नहीं टकराएंगे प्रभास
फिल्म 'साहो' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

इस साल 15 अगस्त (15 August) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तीन बड़ी फिल्मों के टक्कर को लेकर बड़ी चर्चा बनी हुई थी. क्योंकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) संग प्रभास (Prabhas) की फिल्म साहो (Saaho) भी इसी दिन रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब फिल्म साहो के मेकर्स ने इस टक्कर से पीछे हटने का फैसला कर लिया है. फिल्म साहो की रिलीज डेट (Release Date) अब पीछे खिसक गई है. ऐसे में अब दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि अब ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.

फिल्म के मेकर्स ने एक स्टेटमेंट (Statement) जारी करके इस बात की जानकारी दी हैं. जिसमें ये बताया गया है कि फिल्म बाहुबली (Baahubali) के बाद से ही प्रभास की फिल्म साहो का इंतजार हर कोई कर रहा है. लेकिन मेकर्स दर्शकों को एक अच्छा अनुभव देना चाहते हैं. इसलिए वो अब इसकी रिलीज डेट को पीछे खिसका रहे हैं. ऐसे में अब ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे.

आपको बता दें कि 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस भी रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में बिग बजट फिल्म साहो पर इसका बड़ा असर पड़ सकता हैं. इसके साथ ही साउथ में भी उसी दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तय है. ऐसे में मेकर्स को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैं.

फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैस स्टार्स भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है. वामसी, प्रमोद और विक्रम इस फिल्म के निर्माता है. 'साहो' को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).