4 साल के बच्चे को गाली देने के मामले में स्वरा भास्कर की फजीहत, बाल आयोग में हुई शिकायत
जैसे ही स्वरा का ये इंटरव्यू सामने आया सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया. जिसके बाद कई यूजर्स ने स्वरा के इस व्यवहार की आलोचना की.
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अब अपनी बेबाकी के चलते मुश्किल में पड़ सकती हैं. क्योंकि 4 साल के बच्चे के लिए अभ्रद भाषा के इस्तेमाल के चलते स्वरा के खिलाड़ बाल आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. दरअसल 'सन ऑफ एबिश' नाम के चैट शो में पहुंची स्वरा भास्कर ने कई मुद्दों पर दिल खोलकर बातें की इस दौरान उन्होंने अपने पहले एड शूट का जिक्र किया. इस एड में स्वरा ने एक बच्चे के साथ काम किया था. शूटिंग के इस अनुभव को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने बच्चे के खिलाफ कई अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था.
जैसे ही स्वरा का ये इंटरव्यू सामने आया सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया. जिसके बाद कई यूजर्स ने स्वरा के इस व्यवहार की आलोचना की. ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट की माने तो आकाश जोशी नामक बीजेपी के कार्यकर्ता ने बाल आयोग में स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत की हैं. आकाश ने अपनी इस शिकायत पत्र को ट्विटर पर भी शेयर करते है कहा है कि स्वरा इस मामले में कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं.
स्वरा भास्कर के खिलाफ मेने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है।#swara_aunty pic.twitter.com/IdDLYALSSq
— Akash Joshi (@AkashJoshibjp) November 5, 2019
इस शिकायत पत्र में लिखा गया है कि स्वरा भास्कर ने 4 साल के अबोध बालक का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया है. उन्होंने 4 साल के बच्चे को गाली देने के साथ उसका मजाक उड़ाया हैं. ऐसे में स्वरा भास्कर सहित वीडियो में नजर आ रहे लोगों पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

