मनोरंजन

चिरंजीवी के फार्महाउस में लगी भीषण आग में हुआ 2 करोड़ का नुक्सान, बिग बी करने वाले थे शूटिंग 

इसी जगह 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म के लिए शूटिंग की जा रही थी. अमिताभ बच्चन भी यहां शूटिंग के लिए आनेवाले थे

चिरंजीवी के फार्महाउस में लगी भीषण आग में हुआ 2 करोड़ का नुक्सान, बिग बी करने वाले थे शूटिंग 
चिरंजीवी (Photo Credits: Instagram)

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के हैदराबाद (Hyderabad) स्थित फार्महाउस पर शुक्रवार की सुबह भीषण आग (fire) लग गई जिसमें 2 करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया. इसी जगह पर उनकी फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) की शूटिंग की जा रही थी. ये घटना Gandipet lake के पास हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी.

तेलंगाना के रंग रेड्डी डिस्ट्रिक्ट में स्थित चिरंजीवी के इस फार्म हाउस में 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' का सेट बनाया गया था. पुलिस ने जानकारी दी कि आग लगने के समय यहां पर कोई भी मौजूद नहीं था. इस आगे में मालमत्ते को काफी नुक्सान जरूर पहुंचा है.

 

View this post on Instagram

 

#MegaStar #Chiranjeevi & #Nayanatara From The Sets Of #SyraNarasimhaReddy

A post shared by Pawanism (@pawanism_network) on

 

View this post on Instagram

 

#syranarasimhareddy Movie lo Anitha Bachhan Garu

A post shared by Abhi Ram (Director) (@abhiram__official) on

पुलिस ने बताया कि ये आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी. आग लगने के बाद यहां वर्करों ने इसे बुझाने की कोशिश की लेकिन बढ़ती आग को देखकर दमकल विभाग को सूचित किया गया. फायर ब्रिगेड की दो यूनिट यहां आग बुझाने के काम में लग गई.

 

View this post on Instagram

 

#syranarasimhareddy #amitabhbachchan #chiru

A post shared by Sunil Baadshah (@sunil_baadshah) on

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, शुक्रवार से अमिताभ बच्चन भी यहां शूटिंग करने वाले थे लेकिन अब इसके शेड्यूल को रोक दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).