बॉलीवुड

Children’s Day 2019: एकता कपूर ने बाल दिवस पर बेटे रवि संग पिता जितेंद्र का क्यूट वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में जितेंद्र रवि के साथ खेल रहे हैं जबकि मासूम एकता कपूर के बालों को खींच रहा है. जिसे देखकर एकता और जितेंद्र दोनों खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं.

Children’s Day 2019: एकता कपूर ने बाल दिवस पर बेटे रवि संग पिता जितेंद्र का क्यूट वीडियो किया शेयर
एकता कपूर (Image Credit: Instagram)

आज बाल दिवस (Bal Divas) के मौके पर हर कोई इस खास मौके को अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है. ऐसे में टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी इस स्पेशल दिन को अपने बेटे रवि कपूर (Ravie Kapoor) के साथ मना रही हैं. ये एकता के बेटे का पहला चिल्ड्रेन डे है. ऐसे में टीवी क्वीन ने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है जिसमें एकता अपने पिता जितेंद्र (Jeetendra) और बेटे रवि के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी एकता ने अपने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन बच्चे और पिता के साथ उनका ये पल बेहद ही क्यूट मालूम पड़ रहा है.

इस वीडियो में जितेंद्र रवि के साथ खेल रहे हैं जबकि मासूम एकता कपूर के बालों को खींच रहा है. जिसे देखकर एकता और जितेंद्र दोनों खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा कि रवि का पहला चिल्ड्रेन डे.

 

View this post on Instagram

 

Children’s day! Raviolis first !

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

तो वहीं इस पोस्ट को देख तमाम फिल्मी सेलेब्स कमेंट करते दिखाई दिए. एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ‘दिखा दो ना शक्ल.’ जिस पर रिप्लाई करते हुए एकता कपूर ने लिखा मैम मेरी मां मुझे घर से बाहर निकाल देगी.

इसके साथ ही एकता कपूर ने भतीजे लक्ष्य का भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जितेंद्र भी नजर आ रहे हैं. दोनों गेम जोन में मस्ती करते दिखिया दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).