बॉलीवुड

Chhichhore Box Office: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म को मिला दर्शकों का साथ, पहले वीकेंड में कमा लिए इतने करोड़

फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के साथ ही वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन और प्रतीक बब्बर ने भी काम किया है. इस फिल्म को मात्र 1200 से लेकर 1300 स्क्रीन्स मिले हैं.

Chhichhore Box Office: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म को मिला दर्शकों का साथ, पहले वीकेंड में कमा लिए इतने करोड़
छिछोरे (Photo Credits: Youtube)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. पहले दिन इस फिल्म ने 7.32 करोड़ की कमाई की है. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल आया और शनिवार और रविवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन सामने आ चुका है. फिल्म ने 3 दिन में 36 करोड़ की कमाई कर ली हैं.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को सामने लाया है. तरण के मुताबिक पहले दिन 7.32 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 12.25 और 16.41 करोड़ की कमाई की हैं. मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में फिल्म आचा बिजनेस कर रही है.

फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के साथ ही वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन और प्रतीक बब्बर ने भी काम किया है. इस फिल्म को मात्र 1200 से लेकर 1300 स्क्रीन्स मिले हैं. नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की इस फिल्म को समीक्षकों ने भी पसंद किया है. फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है. नितेश तिवारी की पिछली फिल्म 'दंगल' (Dangal) ने पहले दिन पर 29.78 करोड़ की कमाई की थी. उस फिल्म को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. ऐसे में दर्शक अब 'छिछोरे' को दंगल से कम्पेयर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).