Buzz: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ जल्द शादी करेंगे अरबाज खान, परिवार को नहीं है कोई ऐतराज
अरबाज खान और जियोर्जिया एंड्रियानी के अफेयर के चर्चे चारों ओर हो रहे हैं. इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है.
अरबाज खान और जियोर्जिया एंड्रियानी के अफेयर के चर्चे चारों ओर हो रहे हैं. इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है. ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही अरबाज जियोर्जिया के साथ शादी भी कर सकते हैं. खबरों की माने तो दोनों की शादी अगले साल कोर्ट में हो सकती है. दोनों के परिवारों ने शादी के लिए हां कर दी है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक, "अरबाज और जियोर्जिया के घरवाले शादी के लिए मान गए हैं. दोनों अगले साल कोर्ट मैरिज कर सकते हैं. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी और अभी तक शादी की तारीख फाइनल नहीं की गई है."
बता दें कि अरबाज और जियोर्जिया की उम्र में तकरीबन 22 साल का अंतर है. जहां अरबाज 51 साल के है तो वहीं जियोर्जिया 29 साल की हैं. शादी के 17 साल बाद अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था.
View this post on Instagram
To your day 🎁 happy happy bday rockstar 🤟🏻 @arbaazkhanofficial #happybirthday #happybdayboy #❤️
View this post on Instagram
Make sure you spend as much time as you can with the ones who make you laugh 😉 #happy #❤️
वहीं जियोर्जिया एंड्रियानी की बात करें तो वह एक मॉडल और एक्ट्रेस है. साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में उन्हें देखा गया था. जियोर्जिया ने अपना ज्यादा समय इटली और लंदन में व्यतीत किया है. उन्होंने वर्ल्ड लेवल पर मॉडलिंग की हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

