बॉलीवुड

बिना शादी के मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह, इंटरनेट पर फोटो पोस्ट कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हॉट एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह गर्भवती हैं और उन्होंने अपने बेबी बंप की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है

बिना शादी के मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह, इंटरनेट पर फोटो पोस्ट कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ब्रूना अब्दुल्लाह (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्लाह (Bruna Abdullah) जल्द ही मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस के लिए मशहूर ब्रूना ने हाल ही में एक समाचार पत्र को दिए हुए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अपने पहले बेबी को वेलकम करने जा रही हैं. वो प्रेग्नेंट (pregnant) हैं और शादी से पहले ही बच्चे को दुनिया में लाने के लिए तैयार हैं.

ब्रूना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उन्होंने अपने दो अलग फोटो शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि नवंबर, 2018 से लेकर जून, 2019 के बीच उनके बॉडी में कितने बदलाव आए हैं. अपनी लेटेस्ट फोटो में वो अपना बेबी बंप (baby bump) फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर इस फोटो को पोस्ट करके उन्होंने बताया, "हमारा शरीर भी कमाल का है. कभी-कभी यकीन नहीं होता कि मेरे गर्भ में एक नन्हां सा इंसान पल रहा है! 27 हफ्तों की गर्भवती."

आपको बता दें कि ब्रूना अब्दुल्लाह ने पिछले साल 25 जुलाई को अपने स्कॉटिश बॉयफ्रेंड Allan Fraser से सगाई की थी. इन्होंने अभी शादी नहीं की है.

इससे पहले भी उन्होंने अपने बोल्ड (bold) स्टाइल में सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में भी वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).