बॉलीवुड

सलमान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की सगाई, टॉपलेस फोटो को लेकर बटोरी थी सुर्खियां

एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह ने इस खूबसूरत पल का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है

सलमान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की सगाई, टॉपलेस फोटो को लेकर बटोरी थी सुर्खियां
ब्रूना अब्दुल्लाह (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपने बॉयफ्रेंड से आखिरकार सगाई कर ली है. ब्रूना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके इस खूबसूरत पल को कैद किया गया है. दरअसल, ब्रूना के बॉयफ्रेंड ने उनके आगे शादी का प्रस्ताव रखा और एक रिंग भी पेश की. अपने बॉयफ्रेंड के इस प्रस्ताव को देखकर ब्रूना भावुक हो गई और फौरन इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी.

ब्रूना ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, और ये हो ही गया.” इसी के साथ उन्होंने एक एक हार्ट वाली एमोजी भी शेयर की.” उनके इस वीडियो पर उनके फैंस ने कई सारे लाइक्स और कमेंट्स किए और उन्हें उनकी सगाई के लिए बधाइयां दी.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ब्रूना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर रही हूं. वो मुझे रानी की तरह रखते हैं और मुझे लगता कि मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं. हम दोनों की तरफ से आपका शुक्रिया. ये एक बेहद ही खूबसूरत सरप्राइज था जो हमने आपके साथ शेयर किया है.”

The best day 🌼☀️ . . #underthematterhorn #zermatt #switzerland #us

A post shared by Bruna Abdullah (@brunaabdullah) on

आपको बता दें कि ब्रूना बॉलीवुड में फिल्म ‘जय हो’ में सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं. इसी के साथ वो ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘मस्तीजादे में भी नजर आईं थी. ब्रूना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

✨🖤✨ Savage Dreams! ✨🖤✨ . . . @rahuljhangiani

A post shared by Bruna Abdullah (@brunaabdullah) on

इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और टॉपलेस फोटोज को लेकर वो काफी हद तक चर्चा में भी थी. ब्रूना ने 2007 में फिल्म ‘कैश’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसके बाद उन्होंने फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर भी काम किया.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).