कंगना रनौत ने फिल्म गली बॉय पर साधा निशाना तो डायरेक्टर जोया अख्तर ने ऐसे दिया जवाब
कंगना आरोप लगाया था कि गली बॉय जैसी औसत फिल्म को जहां कई सारे अवॉर्ड्स मिलते हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को कोई अवॉर्ड नहीं दिया जाता है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कई दिनों से बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म और पक्षपात के मुद्दे पर खुलकर अपना विरोध कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म गली बॉय को भी लेकर निशाना साधा था. कंगना कई मौकों पर इस फिल्म के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. कंगना आरोप लगाया था कि गली बॉय जैसी औसत फिल्म को जहां कई सारे अवॉर्ड्स मिलते हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को कोई अवॉर्ड नहीं दिया जाता है. जबकि बॉक्स ऑफिस के मामले में भी ये भी गली बॉय से ज्यादा कमाई करती है. कंगना के इन बयानों पर अब डायरेक्टर जोया अख्तर का बयान सामने आया है.
इंडिया टुडे एक प्रोग्राम का हिस्सा बनी जोया अख्तर से जब पूछा गया कि क्या वो कंगना को अपनी अगली पार्टी में इनवाइट करेंगी? इस पर जोया ने कहा- 'उन्होंने हर प्लैटफॉर्म पर जाकर ये कहा है कि वो मेरे काम को पसंद नहीं करती हैं. मुझे उन्हें इस पोजीशन में नहीं रखना चाहिए'. यह भी पढ़े: सोनू निगम ने महेश भट्ट के मामले में किया कंगना रनौत का सपोर्ट, कहा- वो सच कर रही होगी
इतना ही नहीं जोया आगे कहती हैं कि जब आप एक फिल्म बनाते हैं और हर किसी के पास अपनी राय देने का हक है. क्योंकि हम अभी भी एक लोकतंत्र हैं. मैं इससे नाराज नहीं हो सकती. मैंने यहां रहना और काम करने को चुना है. सो यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें मेरा काम पसंद नहीं है और कुछ ऐसे लोग हैं जो मेरे काम को पसंद करते हैं, और यह ठीक भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

