‘Zinta’s team won kya?’: RCB ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का दिया मजेदार जवाब, कहा- 'सॉरी भाई, आज नहीं'
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में किया गया पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह बनी है IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पंजाब किंग्स (PBKS) पर शानदार जीत.
‘Zinta’s team won kya?’ : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में किया गया पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह बनी है IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पंजाब किंग्स (PBKS) पर शानदार जीत. दरअसल, साल 2014 में सलमान खान ने X (तब ट्विटर) पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पूछा था – "Zinta’s team won kya?" यह ट्वीट एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा को लेकर किया गया था. अब लगभग 11 साल बाद RCB ने इसी ट्वीट को कोट करते हुए मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया – "Sorry bhai, not today. 😌"
RCB का यह जवाब उस मैच के बाद आया जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मोल्लांपुर में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए, जबकि RCB ने 18.5 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
सलमान खान के ट्वीट पर RCB का जवाब:
Sorry bhai, not today. 😌 https://t.co/9ZJgFY087H
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 20, 2025
RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए, जिससे टीम को लगातार पांचवीं बार बाहर के मैदान पर जीत मिली. इस जीत के साथ ही RCB ने न केवल इस सीज़न में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की, बल्कि पंजाब से हुए पिछले मुकाबले में मिली हार का बदला भी ले लिया. अब RCB अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स चौथे पायदान पर. RCB के इस पुराने ट्वीट को याद करना और उस पर जवाब देना न सिर्फ फैंस को पसंद आया, बल्कि यह सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

