Lakme Fashion Week 2019: रैंप वॉक के दौरान यामी गौतम के साथ हुआ कुछ ऐसा कि ऑडियंस रह गई दंग, देखें वीडियो
मंगलवार को मुंबई में लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) का शानदार आगाज हुआ. जहां पहले दिन निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) और अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने रैंप की शोभा बढ़ाई, वहीं दूसरे दिन यामी गौतम (Yami Gautam) रैंप वॉक (Ramp Walk) करती हुई नजर आईं
मंगलवार को मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2019 (Lakme Fashion Week 2019 ) का शानदार आगाज हुआ. जहां पहले दिन निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) और अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने रैंप की शोभा बढ़ाई, वहीं दूसरे दिन यामी गौतम (Yami Gautam) रैंप वॉक (Ramp Walk) करती हुई नजर आईं. उनकी रैंप वॉक के दौरान एक हादसा होते-होते बच गया. यामी गौतम की रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉक करते हुए अचानक से उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं लेकिन वह किसी तरह खुद को संभालती हैं.
इसके बाद यामी मुस्कुराते हुए रैंप वॉक करती हैं और काफी अच्छे ढंग से पोज भी करती हैं. सामने आई तस्वीरों में यामी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आप भी एक नजर डालिए इन फोटोज पर:-
यह भी पढ़ें:- यामी गौतम के पोल डांस का VIDEO वायरल, अब तक 8 लाख से ज्यादा ने देखा
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में देखा गया था. इस फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना और परेश रावल जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. आदित्य धार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अभी तक 150 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2019 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

