Yami Gautam ने जैसलमेर में बिताए खूबसूरत लम्हों को किया याद
यामी ने सोमवार को शहर में अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के दौरान उस समय को याद किया, जब वह यहां 11 साल पहले एक टेलीविजन शो की शूटिंग शुरू की थी. यामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म के सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने छोटे परदे से अपने करियर की शुरआत की. टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' (Chand Ke Paar Chalo) से यामी गौतम ने टीवी सीरियल में डेब्यू किया. जिसका पहला शेड्यूल जैसलमेर में हुआ था. यामी को बॉलीवुड में इंडस्ट्री में 11 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर यामी ने अपनी खुबसूरत फोटो शेयर की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हों रही हैं.
यामी ने सोमवार को शहर में अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के दौरान उस समय को याद किया, जब वह यहां 11 साल पहले एक टेलीविजन शो की शूटिंग शुरू की थी. यामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म के सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह वह जगह है जहां 11 साल पहले मैंने बतौर अभिनेत्री अपनी करियर शुरू की थी. जैसलमेर में! मेरे परिचय दृश्य की शूटिंग की यादें अभी भी ताजा हैं, जिसके माध्यम से मैं टेलीविजन की दुनिया में उतरी थी. जिंदगी एकदम गोल है, जहां आज मैं फिर से वापस आ खड़ी हुई हूं." यह भी पढ़े: Bhoot Police में नजर आने जा रही यामी गौतम ने कहा- मेरी नौकरी ऐसी जो मुझे सैर करने का मौका देती है
View this post on Instagram
जैसलमेर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' के अंतिम शेड्यूल का स्थान है. इससे पहले, यूनिट ने मुंबई के अलावा, हिमाचल प्रदेश के स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की.
पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

