Ginny Weds Sunny's LOL Song: यामी गौतम और विक्रांत मेस्सी की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का पहला गाना 'LOL' हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और विक्रांत मेस्सी की आगामी फिल्म का गाना सोनी म्यूजिक ने आज रिलीज कर दिया हैं. इस गाने में यामी गौतम जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म गिन्नी वेड्स सनी की कहानी रोमांटिक कॉमेडी पर आधारीत है. वहीं फिल्म का गाना भी बेहद मजेदार नजर आ रहा हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) की आगामी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' (Ginny Weds Sunny) का पहला गाना सोनी म्यूजिक ने आज रिलीज कर दिया हैं. इस गाने में यामी गौतम जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. इस फिल्म की कहानी रोमांटिक कॉमेडी पर आधारीत है. एसे में फिल्म का गाना भी बेहद मजेदार नजर आ रहा हैं. इस गाने को पायल देव और देव नेगी ने मिलकर कंपोज किया है साथ इस गाने को अपनी आवाज दी हैं और इस गाने के बोल कुनाल वर्मा ने लिखे है. यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं.
फिल्म की कहानी और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पायल देव ने इस गाने को कंपोज किया है, जो इस गाने को और भी रंगीन बना देता है. युवा पीढ़ी इस गाने से जरूर रिलेट कर पाएंगे. सौंदर्य प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है.सोनी म्यूज़िक इंडिया द्वारा रिलीज़ यह गाना ‘ LOL’ सभी ऑडियो और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. वहीं इस गाने में यामी गौतम का पंजाबी कुड़ी में बेधडक अंदाज उनके चाहनेवालों को दीवाना कर रहे हैं. जिस वजह से महज 2 घंटे में ही यूट्यूब पर 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे देखा हैं. यह भी पढ़े: यामी गौतम ने चाय पीते हुए शेयर किया वीडियो, साथ ही बताई इसकी खासियत
बता दें कि इस फिल्म कि सौंदर्य प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में गिन्नी की शादी सनी से होनेवाली होती है, पर कहानी में ट्वीस्ट आता है जब इनकी लव लाइफ, शादी के बीच अनबन होनी शुरू होती हैं. पुनीत खन्ना के निर्देशन में बनी ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

