बॉलीवुड

क्या Tiger 3 में सलमान खान को टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी बदलेंगे कई अवतार?

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में इमरान हाशमी एक नहीं बल्कि कई लुक में नजर आ सकते हैं. फिल्म में विलेन बने इमरान हाशमी कई अलग अलग लुक में दिखाई देंगे.

क्या Tiger 3 में सलमान खान को टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी बदलेंगे कई अवतार?
सलमान खान और इमरान हाश्मी (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान और कैटरीना कैफ के फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. फिल्म में वह एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और इमरान हाशमी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे. सलमान को पर्दे पर टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी भी जमकर पसीना बहा रहे हैं. वह अपनी फिजिक्स पर काफी काम कर रहे हैं. ताकि सिल्वर स्क्रीन पर जब वो सलमान के ऑपोजिट दिखाई दे तो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ सके. ऐसे में इस फिल्म को लेकर आए दिन नई नई अपडेट सामने आ रही है.

ताजा रिपोर्ट दर्शकों को बेहद उत्साहित कर सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में इमरान हाशमी एक नहीं बल्कि कई लुक में नजर आ सकते हैं. फिल्म में विलेन बने इमरान हाशमी कई अलग अलग लुक में दिखाई देंगे. जाहिर है पर्दे पर दर्शकों को हैरान करने के लिए मेकर्स ने कुछ बड़ा प्लान किया है. यही कारण है कि इमरान हाशमी के एक नहीं बल्कि कई लुक में नजर आने जा रहे हैं.

अब फिल्म में इमरान सलमान के संग मिलकर कौन सा धमाल मचाते हैं? यह तो फिल्म की रिलीज पर ही पता चलेगा, लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जिसके सेट से हाल ही में सलमान की एक फोटो भी सामने आई थी जिसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं. सलमान की इस फोटो को देखने के बाद फैंस उस पर प्यार लुटाते दिखाई दिए थे.

जबकि वहीं बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की तो वह आने वाले समय में रूमी जाफरी के फिल्म चेहरे में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म भी बनकर तैयार है लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जाना अभी बाकी है. इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).