क्या सलमान खान की Tiger 3 में नजर आएंगे इमरान हाशमी? टर्की के लिए हुए रवाना
अब इमरान हाशमी की एक सेल्फी ने एक बार फिर उनके टाइगर 3 में होने के खबरों को हवा दी है. इमरान हाशमी ने एयरपोर्ट से सेल्फी शेयर की और साथ ही बताया कि वह टर्की के लिए रवाना हो रहे हैं.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी हैं. सलमान के साथ उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी मौजूद हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद ही बेकरार है. क्योंकि सलमान की फ्रेंचाइजी के चाहनेवालों काफी तादाद में है. ऐसे में अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक सेल्फी ने एक बार फिर उनके टाइगर 3 में होने के खबरों को हवा दी है. इमरान हाशमी ने एयरपोर्ट से सेल्फी शेयर की और साथ ही बताया कि वह टर्की के लिए रवाना हो रहे हैं.
हाल ही में इमरान हाशमी से जब टाइगर 3 के बारे में पूछा गया था. तब इमरान ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कह सकता. ना मैं इसका खंडन कर सकता हूं ना मैं इस पर हामी भर सकता हूं. जब सही समय आएगा तो इस बारे में बात करेंगे.
View this post on Instagram
जाहिर है इमरान हाशमी के टालमटोल जवाब ने उनके टाइगर 3 में होने की खबर को हवा दी है. जिसके बाद अब इमरान हाशमी का टर्की के लिए रवाना होना इस तरफ इशारा करता है. फिलहाल बात करें टाइगर 3 के टीम की तो रूस में 5 दिन का शेड्यूल पूरा करने के बाद टीम टर्की के लिए रवाना हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इमरान हाशमी टाइगर 3 के शूटिंग के लिए टर्की जा रहें हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

