दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर कर डब्बू रतनानी ने कहा- 'सुंदरता आंखो से झलकती है'
डब्बू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर की है जिसमें दीपिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है साथ ही बालों पर हाथ रखा हुआ है. इस फोटो में दीपिका का लुक काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लग रहा हैं.
कोरोना वारयस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते आम आदमी के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी अपने घर पर मौजूद हैं. ऐसे में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) अपना समय अपनी फैमिली के साथ बीता रहे हैं. इन दिनों डब्बू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए है. आए दिन वे सोशल साइट्स पर फैमिली के साथ तस्वीर अपलोड कर रहे है. साथ ही वह कई बॉलीवुड स्टार्स की फोटो भी शेयर कर रहे है.
डब्बू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फोटो शेयर की है जिसमें दीपिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है साथ ही बालों पर हाथ रखा हुआ है. इस फोटो में दीपिका का लुक काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल लग रहा हैं. दीपिका की यह फोटो 2017 के कैलेंडर फोटोशूट के दौरान खीची हुई है. इस फोटो को शेयर करके डब्बू ने कैप्शन में लिखा हैं "सुंदरता वो है. जिसे अंदर से महसूस किया जाता है और उसकी सादगी आंखों से झलकती है. ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी की Topless फोटोशूट को लेकर डब्बू रतनानी पर लगा चोरी का आरोप, फोटोग्राफर ने तब्बू की Hot फोटो शेयर करके दिया ये जवाब
दीपिका की फोटो के इंटरनेट पर आते ही चंद मिनटों मे ही वायरल हो गई. डब्बू ने दीपिका के साथ साथ अनुष्का शर्मा की फोटो भी अपलोड की थी और कैप्शन में लिखा था एस एस कैसे हो आप है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

