RIP Rishi Kapoor: जब बेटे रणबीर के साथ स्टेज पर छा गए थे ऋषि कपूर, 'बचना ए हसीनों' पर दिल खोलकर किया था डांस- Video
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर ने आज दुनिया को अलविदा कहा. ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे. उनकी अचानक हुई मौत से फिल्म इंडस्ट्री पर मानो दुःख के बादल छा गए है और बॉलीवुड के स्टार्स तथा क्रिकेटर्स भी ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर अपना दुःख व्यक्त करते नजर आ रहे है. इसी बीच ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है.
RIP Rishi Kapoor: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने आज दुनिया को अलविदा कहा. ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री पर मानो दुख के बादल छा गए है और बॉलीवुड के स्टार्स तथा क्रिकेटर्स भी ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त करते नजर आ रहे है. इसी बीच ऋषि कपूर और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक वीडियो वायरल हो रहा है.
रणबीर और ऋषि कपूर के इस वीडियो में बाप बेटे मिलकर डांस कर रहे है. यह वीडियो 2012 का है. रणबीर और ऋषि ने एक अवार्ड फंक्शन में 'बचना ए हसीनो' गाने पर डांस कर चार चांद लगाए थे. इनकी इस परफॉर्मन्स पर नीतू सिंह दर्शंको के बीच बैठकर एन्जॉय कर रही थी. इन बाप बेटे ने मानो स्टेज पर आग लगाईं थी.
TQ FOR Giving Us #RanbirKapoor 🙏
Still We Miss Uh Forever Legend 😭 #RishiKapoor
REST IN PEACE SIR 🙏 pic.twitter.com/5MHhdD33HG
— Raj Shiva ❤ (@RajShiva007) April 30, 2020
ऋषि का यह वीडियो उनके फैंस ने शेयर किया है. उनके निधन पर वे उन्हें ट्वीटर के मध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे है. बता दें कि गुरुवार सुबह एवर-ग्रीन अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया. उन्हें देर रात दक्षिण मुंबई के HN Reliance हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वे अपने पीछे फिल्मों की बहुत बड़ी लैगसी छोड़ जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

