Birthday Special : जब करीना कपूर ने कहा था - सिर्फ मेरे साथ लड़ाई करने की वजह से फेमस हुई हैं बिपाशा बसु
करीना कपूर और बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' में एक साथ काम किया था. इस दौरान कॉस्ट्यूम्स की वजह से इन दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी
आज करीना कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस शुभ अवसर पर हम आपको उनसे जुड़े एक रोचक किस्से के बारे में बताएंगे. करीना कपूर और बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' में एक साथ काम किया था. इस दौरान कॉस्ट्यूम्स की वजह से इन दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी. करीना कपूर के कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ने बिना उनसे पूछे बिपाशा बसु की मदद की थी. इस वजह से करीना को बहुत गुस्सा आया था. सेट पर मौजूद सूत्रों ने यह भी बताया था कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक मार दिया था. इसके बाद एक इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा था कि वह करीना के साथ फिर कभी काम नहीं करना चाहेंगी.
बिपाशा ने कहा था कि, "मुझे लगता है कि राई का पहाड़ बनाया जा रहा है. मेरे साथ कोई प्रॉब्लम नहीं थी. करीना को अपने डिज़ाइनर से कुछ प्रॉब्लम्स थी. पता नहीं मेरा नाम इसमें क्यों लाया गया. यह बचकानी हरकत थी."
करीना ने भी इस बारे में बात करते हुए फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि, "मुझे लगता है कि बिपाशा को खुद के टैलेंट पर भरोसा नहीं है. 4 पेज के इंटरव्यू में 3 पेज तक उन्होंने मेरे बारे में ही बात की. मुझे लगता है कि फिल्म 'अजनबी' के दौरान मेरे साथ लड़ाई करने की वजह से ही उन्हें प्रसिद्धि मिली है"
करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' में भी करीना ने बिपाशा बसु के बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम को एक्सप्रेशनलेस कहा था. बिपाशा ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि करीना कुछ ज्यादा ही एक्सप्रेशन्स देती हैं.
2008 में बिपाशा ने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'रेस' में काम किया था. इसके बाद करीना ने उन्हें सैफ की बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

