सैफ अली खान से शादी करने के फैसले के चलते करीना कपूर से कई लोग हो गए थे नाराज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
करीना कपूर खान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, जब उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी करने का फैसला लिया था तब उन्हें लोगों ने सैफ से शादी नहीं करने की चेतावनी दी.
लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड स्टार्स अपने घर में फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं. साथ ही अपनी पुरानी तस्वीर और वीडियो शेयर कर अपनी यादों का तरोताजा कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स की थ्रो बैक वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच करीना कपूर खान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, जब उन्होंने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ शादी करने का फैसला लिया था तब उन्हें लोगों ने सैफ से शादी नहीं करने की चेतावनी दी.
करीना ने करण जौहर (Karan Johar) का मशहूर शो 'कॉफी विथ करण' (Koffee with Karan) में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया, "लोगों ने उन्हें सैफ के साथ शादी करने से मना किया था. यह बतलाया कि, वो शादीशुदा हैं, उनके दो बच्चे है. वो तलाकशुदा है आप अगर उनसे शादी करोगी तो आपका करियर खत्म हो जाएगा ऐसी नसीहत बेबो को दी गई थी. यह भी पढ़े: सोनम कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने पोस्ट की ये यादगार फोटो, एक्ट्रेस को बताया- ब्रेव गर्ल
View this post on Instagram
करीना ने आगे बातचीत के दौरान बताया, " कई लोगों ने पूछा की क्या आप पक्का सैफ के साथ शादी करना चाहते हो? ऐसी सभी बातों से मुझे लगता था कि प्यार करना इतना बड़ा अपराध हैं? क्या शादी करना इतना बड़ा अपराध हैं? तो ठीक है, फिर इसे करके देखते है आगे क्या होता हैं." करण और प्रियंका चोपड़ा ने करीना के फैसले की तारीफ करते नजर आए.
बता दें कि, फिल्म 'टशन' के शूट के दौरान इन सैफ और करीना की नजदीकियां बड़ी थी. सैफ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. 4 साल डेट करने के बाद 2012 में करीना और सैफ शादी के बंधन में बंध गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

