बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने खुद को 'बेवकूफ लड़की' क्यों कहा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वायरल 'गेस द गिबरिश' के एक शॉट को फिल्टर लगाया लेकिन वह सही शब्द पाने में विफल रहीं. गैस द गिबरीश फिल्टर आपको बिना मतलब के शब्द दिखाने का काम करता है, जब तक कि आप इसे क्रैक नहीं करते, आप सही वाक्यांश पर नहीं पहुंचते.

अनुष्का शर्मा ने खुद को 'बेवकूफ लड़की' क्यों कहा
अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर वायरल 'गेस द गिबरिश' के एक शॉट को फिल्टर लगाया लेकिन वह सही शब्द पाने में विफल रहीं. गैस द गिबरीश फिल्टर आपको बिना मतलब के शब्द दिखाने का काम करता है, जब तक कि आप इसे क्रैक नहीं करते, आप सही वाक्यांश पर नहीं पहुंचते. एक उपयोगकर्ता को सही शब्दों का पता लगाने के लिए 10 सेकंड मिलते हैं. यह फाइलर एक उपयोगकर्ता द्वारा बनाया गया था, जिसका यूजर नेम एट द रेट जीसू क्रिस्टोफर है.

अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां वह अनुमान लगाने के इस खेल में भाग लेती नजर आ रही हैं. उसके गिबेरिश फिल्टर ने पढ़ा,"स्टिर रेंज अर्थ इंक्स". यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने चिल्लाते हुए कहा- ये कोहली चौका मार ना, विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन देखकर लोटपॉट हो जाएंगे आप

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

वीडियो में, वह वाक्य को दोहराती हुई दिखाई देती है और अंत में "स्ट्रेंज थिंग्स" होने का सही उत्तर देना तय करती हैं, लेकिन इसका सही जबाव "स्ट्रेंजर थिंग्स" है. यह भी पढ़ें: Lockdown: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ऐसे बिता रहे वक्त, इंटरनेट पर शेयर की कैंडिड फोटो

उनका यह अंदाजा गलत है, इसके बाद अनुष्का ने खुद को "बेवकूफ लड़की" कहा. काम को लेकर बात करें तो अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट कंपनी द्वारा अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज पर निमार्ता के रूप में एक नई वेब श्रृंखला के साथ आने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).