Saif Ali Khan Praised Rahul Gandhi: 'उन्होंने जो किया, वह बहुत प्रभावशाली है', सैफ अली खान ने राहुल गांधी की तारीफ की (Watch Video)
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने विपक्षी नेता राहुल गांधी की तारीफ की है. दरअसल, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उनसे पूछा गया कि देश का कौन सा राजनेता आपको पसंद है? इस दौरान सैफ ने कहा कि मुझे बहादुर और ईमानदार राजनेता पसंद हैं.
Saif Ali Khan Praised Rahul Gandhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने विपक्षी नेता राहुल गांधी की तारीफ की है. दरअसल, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उनसे पूछा गया कि देश का कौन सा राजनेता आपको पसंद है? इस दौरान सैफ ने कहा कि मुझे बहादुर और ईमानदार राजनेता पसंद हैं. फिर होस्ट राहुल कंवल ने उनसे पूछा कि आपकी नजर में पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में से देश का सबसे बहादुर राजनेता कौन है? इसका जवाब देते हुए सैफ अली खान ने कहा कि मुझे लगता है कि वे सभी बहादुर राजनेता हैं. लेकिन राहुल गांधी ने जो किया है, वह बहुत प्रभावशाली है.
'एक समय था जब लोग उनकी कही और की गई बातों का अनादर करते थे. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही दिलचस्प तरीके से कड़ी मेहनत करके इसे बदल दिया है.''
सैफ अली खान ने राहुल गांधी की तारीफ की
In a candid conversation, Actor Saif Ali Khan praised Rahul Gandhi for his hard work and honesty, calling his efforts "very impressive."
A refreshing take from a Bollywood star! Watch the full conversation here.#RahulGandhi #SaifAliKhan #Leadership #India pic.twitter.com/fO7hSCubuR
— Mumbai Congress (@INCMumbai) September 27, 2024
अब सैफ अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इसे स्टार द्वारा राहुल गांधी के लिए 'समर्थन' बता रहे हैं. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विपक्षी नेता और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलाव को स्वीकार किया था. ईरानी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि राहुल गांधी के राजनीति में परिवर्तन आया है. अब उन्होंने राजनीतिक विमर्श में एक अलग शैली अपना ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

