बॉलीवुड

Wajid Khan Death: म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से लेकर फराह खान तक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

आपको बता दे कि साजिद वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. लेकिन इस जोड़ी ने सबसे ज्यादा सलमान खान के साथ काम किया.

Wajid Khan Death: म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से लेकर फराह खान तक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
अमिताभ बच्चन, वाजिद खान और फराह खान (Image Credit: Facebook)

बॉलीवुड के नामी म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Wajid Khan) के अचानक निधन की खबर ने सभी को हिला का रख दिया है. 43 वर्षीय इस म्यूजिक डायरेक्टर की मौत के बाद साजिद वाजिद (Sajid-Wajid) की जोड़ी अब टूट गई है. बताया जा रहा है कि वाजिद खान पिछले कई दिनों से किडनी (Kidney) की समस्या से जूझ रहें थे. जिसका वो इलाज भी करा थे. खबरों के मुताबिक इस बार जब वाजिद की तकलीफ बढ़ी और वो इलाज कराने पहुंचे तो उनमे कोरोना (Coronavirus) के लक्षण भी मिले. ऐसे में कल यानी रविवार की शाम उनका अस्पताल में निधन में हो गया. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारें अमिताभ बच्चन, फराह खान,वरुण धवन, रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा, सोफी चौधरी, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सितारें ट्वीट कर अपना दुख जाहिर करते दिखाई दिए. यह भी पढ़े: म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का हुआ निधन, पिछले कई दिनों से थे बीमार

अमिताभ बच्चन

करण जौहर

वरुण धवन

फराह खान

सोफी चौधरी

आपको बता दे कि साजिद वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. लेकिन इस जोड़ी ने सबसे ज्यादा सलमान खान के साथ काम किया. उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने दिए. इतना ही नहीं उन्होंने सोनू निगम के चर्चित एल्बम दीवाना का म्यूजिक दिया था, जो आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है,

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).