'बेबी की फोटो मत लेना'- कहकर Virat Kohli ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स से की अपील, देखें  Video

विराट कोहली बुधवार की रात को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए. हमेशा की तरह इस बार भी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर्स मौजूद थे.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और (Photo Credits: Instagram)

विराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार की रात को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेबी वामिका (Vamika) के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए. हमेशा की तरह इस बार भी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर्स मौजूद थे. पापाराजी को देखते ही विराट ने उनसे अनुरोध किया कि उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें न खींचे. विराट ने कहा, "बेबी की फोटो मत लेना."

दरअसल विराट टीम इंडिया के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रिका जा रहे हैं. बीएस से उतरने वाले भी वो पहले व्यक्ति थे. वहां मौजूद मीडिया को देखकर वो फौरन एक प्रोटेक्टिव फादर के रूप में आगे आए और मीडिया से अपनी बेटी की तस्वीरें न क्लिक करने का अनुरोध किया. बता दें कि इस साल जनवरी में वामिका का मुंबई में जन्म हुआ था.

हाल ही में विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जिसमें ये अपने दोस्त और परिवारवालों के साथ घर पर एन्जॉय करते नजर आए थे.

बात करें फिल्मों की तो अनुष्का बाबिल खान के साथ अपनी फिल्म 'काला' और साक्षी तनवर के साथ अपनी फिल्म 'माई' लेकर आ रही हैं. ये दोनों ही फिल्में अनुष्का की बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तले बनाई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड