England Tour: Anushka Sharma अपनी बेटी Vamika को सीने से लगाए एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति Virat Kohli भी दिखे संग (See Photos)

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड जा रही है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा. इसमें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज भी शामिल है. मीडिया में अब मुंबई एयरपोर्ट से ताजा तस्वीरें देखने को मिली है जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका के साथ नजर आए.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

Virat Kohli and Anushka Sharma Spotted with Baby Vamika: टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड जा रही है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा. इसमें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज भी शामिल है. मीडिया में अब मुंबई एयरपोर्ट से ताजा तस्वीरें देखने को मिली है जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका के साथ नजर आए. अनुष्का यहां अपनी 5 महीने की बेटी को सीने से लगाई हुईं एयरपोर्ट की तरफ बढ़ती नजर आईं.

अनुष्का ने इस दौरान बेबी वामिका को पूरी तरह से ढक रखा था और मीडिया कैमरों से बचाती हुई नजर आईं. यहां ये सभी टीम बस में एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद ये एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. विराट ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर जानकारी देते हुए बताया था कि फिलहाल वो अपनी बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

गौरतलब है कि वामिका के जन्म से ही उसे मीडिया कैमरों की नजरों से दूर रखा गया है. हालांकि वामिका को गोदी में ली हुईं अनुष्का की कुछ स्पेशल फोटोज पहले भी मीडिया में देखने को मिल चुकी हैं.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: IPL 2021: बेबी Vamika को गोद में लिए मुंबई पहुंची Anushka Sharma, पति Virat Kohli भी दिखे साथ, (See Cute Photos)

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

अब पापाराजी द्वारा ली गई लेटेस्ट तस्वीरों में देखा गया कि जहां अनुष्का अपनी बेटी को गोद में लेकर चल रही हैं वहीं उनके पति विराट कोहली भी उनके साथ मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर ये क्यूट फोटोज बेहद वायरल हो रही है और फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने को बेताब हैं.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

हाल ही में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट से सवाल किया गया था कि वहां के मौसम के चलते न्यूजीलैंड फायदे में हो सकती है. इसपर विराट ने जवाब देते हुए लिखा, "हम यही सोचकर फ्लाइट में चढ़ रहे हैं कि हम भी एक समान शर्तों पर वहां जा रहे हैं. जो भी टीम घंटे दर घंटे, सेशन दर सेशन बेहतर परफॉर्म करेगी, वो ये चैंपियनशिप जीतेगी."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड