करण जौहर की पहली हॉरर फिल्म 'भूत : द हॉन्टेड शिप' में नजर आएंगे विक्की कौशल, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपनी पहली हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म 'भूत : पार्ट 1- द हांटेड शिप' (Bhoot: Part 1- The Haunted Ship) की घोषणा की.
मुंबई : फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपनी पहली हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म 'भूत : पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप' (Bhoot: Part 1- The Haunted Ship) की घोषणा की. इसमें अभिनेता विक्की कौशल को कास्ट किया गया है.
फिल्म की पहली पोस्टर जारी करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, "प्रस्तुत है 'भूत-पार्ट 1 - द हांटेड शिप' की पहली फ्रेंचाइजी, जिसमें नजर आएंगे प्रतिभावान विक्की कौशल. फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह करेंगे. 15 नवंबर 2019 को आ रहे हैं आपके पास."
यह भी पढ़ें : करण जौहर अब हॉरर फिल्में बनाने के मूड में, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
इस परियोजना का संचालन निर्देशक भानु कर रहे हैं, वहीं हीरू यश जौहर, अपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और करण संयुक्त रूप से फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म से संबंधित अन्य जानकारियों को उजागर नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

