बॉलीवुड

COVID 19: कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वरुण धवन ने फोटो शेयर कर लोगों को किया आगाह

खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक तरफ जहां वरुण धवन और राज मेहता ने खुद ही चंडीगढ़ में क्वारंटाइन करने का फैसला किया है वहीं नीतू कपूर एयर एम्बुलेंस से मुंबई लौट आई हैं.

COVID 19: कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वरुण धवन ने फोटो शेयर कर लोगों को किया आगाह
वरुण धवन (Image Credit: Instagram)

फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहें अभिनेता वरुण धवन हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं. वरुण के साथ साथ नीतू कपूर और मनीष पॉल और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. ऐसे में अब वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सभी को इस महामारी के बारे में आगाह किया है. वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि विटामिन दोस्त, महामारी के इस दौर में मैं काम पर लौटा और कोरोना के संपर्क में आ गया. प्रोडक्शन टीम हर जरूरी सावधानी बरत रही है, लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं है. ऐसे में आप सभी पूरी एहतियात रखे. मैं भी रख रहा हूं. मुझे कई सारे गेट वेल सून के मैसेज मिल रहें हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक तरफ जहां वरुण धवन और राज मेहता ने खुद ही चंडीगढ़ में क्वारंटाइन करने का फैसला किया है वहीं नीतू कपूर एयर एम्बुलेंस से मुंबई लौट आई हैं. रणबीर कपूर ने सारे इंतजाम करते हुए नीतू कपूर को मुंबई बुला लिया. आप देखिए वरुण धवन का ये पोस्ट. यह भी पढ़े: Jug Jugg Jeeyo: मनीष पॉल भी हुए कोरोना संक्रमित, फिल्म जुग जुग जियो से जुड़े हैं एक्टर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

आपको बता दे कि इससे पहले खबर आई कि फिल्म जुग जुग जियो में काम कर रहें एक्टर मनीष पॉल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).