Sushant Singh Rajput's Case: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुए 2 महीने, वरुण धवन ने किया #CBIForSSR कैंपेन को सपोर्ट
आपको बता दे कि इससे पहले कृति सेनन ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कि उनके चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज 2 महीने पूरे हो चुके हैं. इस मामले में अब तक कई एंगल्स सामने आ चुके हैं. सुशांत सिंह राजपूत के रहस्यमय मौत के पीछे के कारणों के जानने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार मामले के सीबीआई (CBI) जांच की मांग की जा रही है. तो वहीं कंगना रनौत, कृति सेनन और डेजी शाह जैसे सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर चल रहे #CBIForSSR कैंपेन को सपोर्ट कर रहें हैं. इस लिस्ट में अब वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम भी जुड़ चुका है. दरअसल वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर #CBIForSSR कैंपेन को सपोर्ट किया है.
वरुण धवन के अलावा टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी #CBIForSSR कैंपेन को सपोर्ट करते अपने इंस्टा स्टोरीज में जगह दी है.

आपको बता दे कि इससे पहले कृति सेनन ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कि उनके चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं. कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं दुआ करती हूं कि सच्चाई का जल्द सामने आए. उसके परिवारवाले, दोस्त, प्रशंसक और सभी चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं."
सुशांत मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस से नाखुश होने के बाद दिवंगत एक्टर के पिता ने पटना पुलिस में FIR दर्ज कराई और रिया चक्रवर्ती सहित उनके परिवार के कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के बीच काफी तनातनी देखने को मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

