Rishabh Pant के फैंस ने स्टॉकर कहकर Urvashi Rautela को किया Troll तो छलका एक्ट्रेस का दर्द, कहा- कोई मेरा साथ नहीं दे रहा (Watch Video)

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को रिषभ पंत के लिए उनकी भावनाओं को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

Urvashi Rautela Trolled over Rishabh Pant: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत के लिए उनकी भावनाओं को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अभिनेत्री बीते कुछ समय से काफी प्यार-मोहब्बत से जुड़े शेरो-शायरी वाले पोस्ट्स शेयर कर रही हैं जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. अब उर्वशी ने ऋषभ के फैंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वें उन्हें क्रिकेटर की स्टॉकर कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस बात को लेकर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत पर बेहद उदास खड़ी नजर आई.

उन्होंने लिखा, "पहले इरान में और अब यहां भारत में. ये  मेरे साथ हो रहा है जहां मुझे ये लोग स्टॉकर कहकर ट्रोल कर रहे हैं. कोई मेरी परवाह नहीं करता और ना ही मेरी फिक्र करता है. एक बहादुर महिला वो है जो गहराई से और बेबाक होकर प्रेम करती है. उसके आंसू भी हंसी की तरह खुलकर आते हैं. वो नर्म दिल है तो सशक्त भी, और वो प्रैक्टिकल व धार्मिक, दोनों है. वो दुनिया के लिए एक तोहफा है."

बता दें कि मीडिया में रिपोर्ट्स है कि ऋषभ और उर्वशी पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकन अब क्रिकेटर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हालांकि उर्वशी अब भी ऋषभ के साथ रिलेशन में रहना चाहती हैं और उन्हें मनाने की लाख कोशिशों में जुटी हुई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट