Rishabh Pant के फैंस ने स्टॉकर कहकर Urvashi Rautela को किया Troll तो छलका एक्ट्रेस का दर्द, कहा- कोई मेरा साथ नहीं दे रहा (Watch Video)
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को रिषभ पंत के लिए उनकी भावनाओं को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
Urvashi Rautela Trolled over Rishabh Pant: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत के लिए उनकी भावनाओं को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अभिनेत्री बीते कुछ समय से काफी प्यार-मोहब्बत से जुड़े शेरो-शायरी वाले पोस्ट्स शेयर कर रही हैं जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. अब उर्वशी ने ऋषभ के फैंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वें उन्हें क्रिकेटर की स्टॉकर कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस बात को लेकर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत पर बेहद उदास खड़ी नजर आई.
उन्होंने लिखा, "पहले इरान में और अब यहां भारत में. ये मेरे साथ हो रहा है जहां मुझे ये लोग स्टॉकर कहकर ट्रोल कर रहे हैं. कोई मेरी परवाह नहीं करता और ना ही मेरी फिक्र करता है. एक बहादुर महिला वो है जो गहराई से और बेबाक होकर प्रेम करती है. उसके आंसू भी हंसी की तरह खुलकर आते हैं. वो नर्म दिल है तो सशक्त भी, और वो प्रैक्टिकल व धार्मिक, दोनों है. वो दुनिया के लिए एक तोहफा है."
View this post on Instagram
बता दें कि मीडिया में रिपोर्ट्स है कि ऋषभ और उर्वशी पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकन अब क्रिकेटर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हालांकि उर्वशी अब भी ऋषभ के साथ रिलेशन में रहना चाहती हैं और उन्हें मनाने की लाख कोशिशों में जुटी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

