आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' रिलीज के पहले दिन ही घिरी विवादों में, दुबई में इस वजह से हुई बैन

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर इसकी विषय सामग्री के चलते दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिबंध लगा दिया गया है. बॉलीवुडहंगामाडॉटकॉम के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने आयुष्मान और उनके सह-कलाकार जितेंद्र के बीच किसिंग सीन को हटाने की भी पेशकश की, लेकिन इसके बावजूद बात नहीं बनी.

शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)  की हालिया रिलीज फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)पर इसकी विषय सामग्री के चलते दुबई और संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में प्रतिबंध लगा दिया गया है. बॉलीवुडहंगामाडॉटकॉम के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने आयुष्मान और उनके सह-कलाकार जितेंद्र (Jitendra Kumar) के बीच किसिंग सीन को हटाने की भी पेशकश की, लेकिन इसके बावजूद बात नहीं बनी.

यह भी पढ़ें : Shubh Mangal Zyada Saavdhan Quick Movie Review: कॉमेडी से भरी है समलैंगिक प्रेम कहानी को दर्शाती ये फिल्म

दुबई से एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "हमें पता था कि कुछ ऐसा ही होने वाला है, जिसे शायद नहीं होना चाहिए था. चूंकि समलैंगिक रिश्तों को स्वाभाविक रूप से दिखाने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, इसलिए हम वाकई में यह देखना चाहते थे कि आखिर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' कहना क्या चाहता है. दुख की बात है कि यहां इन क्षेत्रों में समलैंगिक विषय सामग्री पर रोक है."

जब निर्माताओं ने जितेंद्र और आयुष्मान के बीच किसिंग सीन को हटाने की बात की, तो बताया गया कि यह सिर्फ एक किस की बात नहीं है बल्कि दिक्कत इसकी कहानी को लेकर है.

हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले एक समलैंगिक जोड़े पर आधारित है. फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता सहित और भी कई कलाकार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

Operation Deep Manifest: नासिक में 362 मीट्रिक टन पाकिस्तानी छुआरा जब्त; UAE के रास्ते भारत भेजने की रची थी साजिश, DRI की बड़ी कार्रवाई

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड