बॉलीवुड

इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'

करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (एसओटीबाई 2) अब अगले वर्ष 10 मई को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म इसी वर्ष 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. करण ने सोमवार को ट्वीट किया

इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर -2' का पोस्टर (Photo Credits : Dharma Productions)

मुंबई : करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (एसओटीबाई 2) अब अगले वर्ष 10 मई को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म इसी वर्ष 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. करण ने सोमवार को ट्वीट किया, "'एसओटीबाई 2' की रिलीज की नई तारीख आ गई. प्रवेश अब 2019 की गर्मियों में होंगे."

उन्होंने कहा, "10 मई, 2019! गर्मियों में बढ़ेगी गर्मी."

यह फिल्म 2012 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. उसका निर्देशन खुद करण जौहर ने किया था. फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में पदार्पण किया था.

'एसओटीबाई 2' का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. इसमें टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतरिया और अनन्या पांडे भी हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैं.

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज की तारीख को अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' से टकराव से बचने के लिए आगे बढ़ाया गया है, जो 29 नवंबर को रिलीज हो रही है."

फिल्म के निर्माताओं ने इस पर हालांकि अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).