Heropanti 2 Poster: Tiger Shroff ने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, 'हीरोपंति 2' का पोस्टर शेयर कर लिखा- मेरा पहला प्यार लौट आया
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने आज अपनी फिल्म हीरोपंती 2 का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है. आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे टाइगर ने अपने फैंस को सरप्राइस देते हुए उनका यह पोस्टर शेयर किया है.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने आज अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है. आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे टाइगर ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए उनका यह पोस्टर शेयर किया है. 'हीरोपंति' की शानदार सफलता के बाद टाइगर जल्द ही 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाले हैं. फिल्म के इस पोस्टर में टाइगर अपने एक्शन भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.
टाइगर इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, " मेरा पहला प्यार लौट आया है, एक्शन, थ्रिल एक अंदाज में. आइए 3 दिसंबर को मिलकर सिनेमाघरों में इसका जश्न मनाएं."
View this post on Instagram
टाइगर के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आ चुकी तारा सुतारिया 'हिरोपंती 2' में उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी. अहमद खान द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं.
टाइगर ने फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए लिखा कि इस टीम को 3 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा. बता दें कि आज ही टाइगर की फिल्म 'वॉर सीक्वल' सीक्वल को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई जिसमें बताया गया कि टाइगर इस फिल्म में वापसी करेंगे. इस प्रोजेक्ट के अलावा टाइगर फिल्म 'गनपत' 'रेम्बो' और 'बागी 3' में भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

