Tiger Shroff ने फिर दिखाया कमाल का स्टंट, देखिए भौचक्का कर देने वाला वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद जहां फैंस लगातार टाइगर श्रॉफ की तारीफ़ करते दिखाई दे रहें हैं वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को इंडियन सिनेमा के बेहतरीन एक्शन (Action) हीरोज में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा. टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन से सभी की हैरान कर देते हैं. उनका हैरतअंगेज स्टंट सभी को हैरान कर देता है. तो वहीं टाइगर श्रॉफ भी अपना एक्शन अवतार दिखाने से पीछे नहीं रहते और फैंस को जमकर एंटरटेन करते रहते हैं. ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर देने वाला स्टंट दिखाया है. दरअसल जो स्टंट देखकर ही आम लोगों के सिर घुम जाते हैं उसे टाइगर श्रॉफ बेहद ही आसानी से कर जाते हैं.
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ बिना किसी सपोर्ट के एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि ये सारे एक्शन वीडियो गेम में करते हुए इतने आसान क्यों लगते हैं?
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद जहां फैंस लगातार टाइगर श्रॉफ की तारीफ़ करते दिखाई दे रहें हैं वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए. राज कुंद्रा ने एक फैन बॉय की तरह लिखा कि क्या हम इसे स्लो मो में देख सकते हैं? ये हुआ क्या.
फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में गणपत में दिखाई देंगे. जो एक्शन से भरपूर होने जा रही है. जबकि वहीं टाइगर हीरोपंती में भी नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

